विपश्यना नैतिक मूल्यों एवं खुशहाल जीवन पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण जावंगा में हुआ प्रारंभ

District level training on Vipassana moral values ​​and happy life started in Jawanga

विपश्यना नैतिक मूल्यों एवं खुशहाल जीवन पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण जावंगा में हुआ प्रारंभ

जिले के समस्त अधिकारियों, व्याख्याताओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को 15 से 17 अप्रैल 2026 दिया जायेगा प्रशिक्षण

दंतेवाड़ा, 15 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के आदेशानुसार राज्य शासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि, मानसिक तनाव में कमी तथा नैतिक मूल्यों के संवर्धन हेतु विपश्यना ध्यान महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए प्रशिक्षण दिया जा रहा है । उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा ने इसकी आवश्यकता को देखते हुए विपश्यना प्रशिक्षण के लिए कर्मचारियों को 12 दिन का अवकाश प्राप्त करने की स्वीकृति दी है। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में मानसिक स्वास्थ्य भावनात्मक संतुलन एवं सकारात्मक वातावरण निर्माण से संबंधित विपश्यना आधारित मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन प्रशिक्षण जिले के गीदम विकासखंड अंतर्गत एजुकेशन सिटी जावंगा ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 से 17 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रथम दिन 15 अप्रैल बुधवार को प्रारंभ किया गया। कार्यस्थल में तनाव मुक्त, खुशहाल जीवन, मानसिक स्वास्थ्य में स्वस्थ रहने की, योग, ध्यान के संबंधी विभिन्न प्रक्रिया के बारे में जानकारी दिया गया।
विपश्यना ध्यान संस्था के व्यवस्थापक सत्यनारायण गोयनका के विचारधारा एवं सुझाव वीडियो के माध्यम से दिखाया गया। विपश्यना ध्यान संस्था प्रवक्ता सीताराम साहू के द्वारा कार्यक्रम का उद्देश्य एवं प्रक्रिया प्रस्तुति पीपीटी के माध्यम से साझा किया गया। उक्त प्रशिक्षण में दंतेवाड़ा जिले के चारों विकास खंडों के समस्त उच्च माध्यमिक विद्यालयों के व्याख्याताओं एवं दंतेवाड़ा व गीदम विकासखंड स्तर अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। 16 अप्रैल, गुरुवार को जिले के समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के समस्त प्रधान पाठक, प्रयोगशाला शिक्षक, जिला स्तर के समस्त विभाग प्रमुख, कुआकोण्डा तथा कटेकल्याण विकासखंड स्तर के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को जिले के समस्त प्राचार्य एवं व्यायाम शिक्षक को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद ठाकुर, जिला मिशन समन्वयक श्री हरीश प्रताप गौतम के पर्यवेक्ष में कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालन तथा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एपीसी राजेंद्र प्रसाद पांडे, गीदम विकासखंड शिक्षा अधिकारी भवानी पूनेम, खंड स्रोत समन्वयक जितेंद्र सिंह चौहान, आस्था विद्या मंदिर जावंगा प्राचार्य बिरेंद्र कुमार शर्मा, सर्व संकुल समन्वयकों एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे।