जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 19 एवं 20 मार्च को

District level public problem resolution camp on 19th and 20th March

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 19 एवं 20 मार्च को

कोंडागांव, 17 मार्च 2026 राज्य शासन के मंशानुरूप ग्रामीणजनों की मांगो और समस्याओं त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार 19 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से माकड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम बड़ेसोंहगा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी प्रकार 20 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से फरसगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शिविर में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।