जिला स्तरीय जयपुर फुट शिविर 18 एवं 19 मार्च, दिव्यांगजनों को मिलेंगे कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण

District level Jaipur Foot Camp on March 18 and 19; differently-abled people will get artificial limbs and assistive devices

जिला स्तरीय जयपुर फुट शिविर 18 एवं 19 मार्च, दिव्यांगजनों को मिलेंगे कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण

दंतेवाड़ा, 16 मार्च 2026 कार्यालय समाज कल्याण द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर (राजस्थान) के सहयोग से 18 एवं 19 मार्च 2026 को जिला स्तरीय जयपुर फुट शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 10 बजे से इन्डोर स्टेडियम दंतेवाड़ा में आयोजित होगा। शिविर में दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्रमाणिकरण किया जाएगा तथा आवश्यकता अनुसार कृत्रिम अंग और कैलिपर बनाए जाएंगे। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को सामान्य ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, वॉकर एवं बैसाखी भी निःशुल्क प्रदान की जाएगी। शिविर में लाभ लेने के लिए इच्छुक दिव्यांगजनों को आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक दिव्यांगजनों से शिविर में पहुंचकर लाभ लेने की अपील की है।