धमतरी : सामान्य सभा का सम्मिलन 15 अक्टूबर को

Dhamtari: General Assembly meeting on October 15

धमतरी : सामान्य सभा का सम्मिलन 15 अक्टूबर को

धमतरी, 10 अक्टूबर 2025 जिला पंचायत धमतरी की सामान्य सभा का सम्मिलन आगामी 15 अक्टूबर को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि दोपहर 12 बजे से आयोजित इस सम्मिलन में शिक्षा विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री सड़क निर्माण, कृषि विभाग, क्रेडा विभाग, सहकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।