राज्यपाल श्री रमेन डेका से राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष श्री चौरड़िया ने की सौजन्य भेंट
Chairman of State Consumer Disputes Redressal Commission, Shri Choudhary paid a courtesy call on Governor Shri Ramen Deka.
रायपुर, 18 फरवरी 2026
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां लोेकभवन में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने आयोग के कार्याे एवं गतिविधियों की जानकारी राज्यपाल को दी। श्री डेका ने इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया।
श्री चौरड़िया ने 21 एवं 22 फरवरी 2026 को रायपुर में उपभोक्ता संरक्षण पर आयोजित हो रहे दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला हेतु बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल को आमंत्रित भी किया।






