रायपुर दक्षिण में भाजपा के सुनील सोनी को बढ़त, कांग्रेस के आकाश पीछे
BJP's Sunil Soni leads in Raipur South, Congress's Akash is behind
रायपुर। छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। इसके बाद ईवीएम से गिनती 8:30 बजे से शुरू हो गई।
प्रदेश की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर 13 नवंबर मतदान हुआ था। इन सीटों के नतीजे भाजपा के सुनील सोनी और कांग्रेस के आकाश शर्मा के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। दोपहर तक साफ हो जाएगा कि किस उम्मीदवार के सिर पर विधायक का ताज सजेगा।
चतुर्थ चरण के बाद भाजपा को 14374 वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस को 8738 मिले हैं। भाजपा के सुनील सोनी कांग्रेस के आकाश शर्मा से 5636 वोटों से आगे चल रहे हैं। तृतीय चरण के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच वोटों का अंतर 53 सौ अधिक हो गया है। बीजेपी के सुनील सोनी को 11240 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के आकाश शर्मा 5909 वोट हासिल कर पीछे चल रहे हैं।
रायपुर दक्षिण में दूसरे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। दूसरे राउंड में भी भाजपा के सुनील सोनी 7651 वोट हासिल कर बढ़त बनाए हुए हैं। सुनील सोनी 34 सौ वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे राउंड में कांग्रेस के आकाश शर्मा को 4245 वोट मिले हैं।
पहले राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के प्रत्याशी सुनील सोनी आगे चल रहे हैं। भाजपा के सुनील सोनी को 47871 वोट और कांग्रेस के आकाश शर्मा 3446 वोट मिले हैं।
वहीं पहले रुझानों में भाजपा के सुनील सोनी आगे चल रहे हैं। रायपुर दक्षिण के लिए हुए उपचुनाव के नतीजों के लिए सेजबहार स्थित स्ट्रांग रूम में सुबह आठ बजे से मतगणना की शुरू हुई। सबसे पहले डाकमत पत्रों से गणना शुरू हुई। इसके लिए एक टेबल अलग से लगाया गया है।
वहीं, 8.30 बजे से अन्य 14 टेबलों में डाकमत पत्रों के समानांतर ही ईवीएम मशीनों से गणना शुरू की जाएगी। शाम पांच से छह बजे तक गिनती पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
सुनील सोनी और आकाश शर्मा के बीच टक्कर
इस पूरे चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी और कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के बीच कड़ा मुकाबला देखने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके लिए 13 नवंबर को मतदान किया गया था। जिसमें 50.50 प्रतिशत मतदान हुआ था।
दरअसल, 10 महीने में रायपुर दक्षिण में यह दूसरी बार मतदान किया जा रहा है। इससे पूर्व 2023 में विधानसभा चुनाव से यहां से विजयी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को भाजपा ने 2024 के लोकसभा में प्रत्याशी बनाया था। इसे जीतने के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसकी वजह से रायपुर दक्षिण में उपचुनाव की स्थिति बनी है।






