छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के बिजली बिल वृद्धि के विरोध में भिलाई जिल कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया गया
Bhilai District Congress staged a protest against the increase in electricity bill by the BJP government of Chhattisgarh.
भिलाई नगर । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में भिलाई जिल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में ब्लाक स्तर पर बिजली विल में वृद्धि के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है । धरना को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री बीड़ी कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने विपरीत परिस्थिति में भी राज्य की जनता को आधा बिल की सुविधा दी थी चुनाव निपटने के बाद भाजपा ने राज्य की जनता को बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि कर आर्थिक रूप से परेशान कर रहा है कांग्रेस इसका हर स्तर पर विरोध करेगी । जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश सरकार ने बिजली की कमी होने पर दूसरे राज्य से बिजली खरीद कर जनता को कभी भी बिजली की समस्या नहीं होने।दिया था भाजपा सरकार गरीब वर्ग को लूटने का कार्य कर रह है ।
बिजली बिल में वृद्धि को लेकर ब्लैंक कमेटी सुपेला किसानगर ,ब्लाक कांग्रेस कमेटी कैंप 1 में विरोध प्रदर्शन किया गई । विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस जनों ने संबोधन किया एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी ,केशव चौबे, राज्य पूर्व अंत्यावसाय निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी,प्रदेश महामंत्री अरुण सिंह सिसोदिया,पूर्व सा डा उपाध्यक्ष बृज मोहन सिंह, समय लाल साहू ब्लाक अध्यक्ष रामा विश्वकर्मा,ने संबोधन किया ।
धरना प्रदर्शन में पूर्व कोषाध्यक्ष अतुल साहू,सेवा दल के राजेश प्रसाद गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष फारुख खान, रवि शंकर कर्वे,जोहन सिन्हा, राजेश शर्मा, अब्दुल ताहुर पवार,मो हसरत, संजीत चक्रवर्ती, रामतीरथ,बलदेव मेहरा,मो सलीम,सुहैल अहमद,शैलेंद्र साहू,अमर मेश्राम,बद्रीनाथ बघेल,राजेश चौधरी,जी राजू,लीलांबर सिंह,अनिल सिंह, नूरमेमन,प्रभाकर जनबंधु, नईम भाई,उमाकांत साहू , विक्की शर्मा,निरंजन बिसाई, विजय विशाल,इस्माईल खान,शोएब खान, बंटू शर्मा,हीरा शंकर साहू, विनोद यादव,अज्जू अहमद चौहान, कीर्ति सिंह, शांति मंगल साहू, विल्शन भाई,सहित जिला एवं ब्लाक के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
धरना प्रदर्शन का संचालन वरिष्ठ पार्षद दुर्गा प्रसाद साहू के द्वारा किया किया गया ।






