4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत

Assistance amount of Rs 4 lakh approved

4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत

गरियाबंद। कलेक्टर  बीएस उइके ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के एक प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवभोग तहसील के ग्राम लदरा निवासी 17 वर्षीय दिव्या ध्रुव की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम परिजन नारायण ध्रुवा को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।