बैजनाथ धाम को जलाभिषेक करने गए कांवरियों की पूरे श्रावण मास लगातार  24 घंटे की सेवा जलपान एवं विश्राम की व्यवस्था

Arrangement for 24 hours continuous service, refreshment and rest for Kanwarias who go to offer water to Baijnath Dham throughout the month of Shravan

बैजनाथ धाम को जलाभिषेक करने गए कांवरियों की पूरे श्रावण मास लगातार  24 घंटे की सेवा जलपान एवं विश्राम की व्यवस्था

रामानुजगंज  श्रावण मास में झारखंड राज्य के देवघर में स्थित बाबा बैजनाथ धाम को जलाभिषेक करने गए कांवरियों की पूरे श्रावण मास लगातार  24 घंटे की सेवा जलपान एवं विश्राम की व्यवस्था पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन में कावरिया सेवा समिति के द्वारा नगर वासियों के सहयोग से की गई थी उसके सफलतापूर्वक संपन्न होने और सेवा कार्य के इस सत्र के समापन को लेकर नगर वासियों की बैठक कांवरिया सेवा समिति के प्रमुख एवं नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन में संपन्न हुई जिसमें इस सेवा कार्य को सफल बनाने में सहयोगी सभी सदस्यों के प्रती कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए यह सेवा कार्य आगामी वर्ष में चालू रखने के संकल्प के साथ इस वर्ष के सेवा कार्य को विराम दिया गया। इस दौरान कावड़ यात्रियों के सेवा में लगे सेवादारों का सम्मान भी किया गया जिसमे बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं कांवरिया सेवा समिति के सदस्य  उपस्थित रहे।
         कांवरिया सेवा समिति  द्वारा लगातार 35 दिनों तक किये गए सेवा कार्य के दरमयान देवघर बैद्यनाथ धाम सहित महाकालेश्वर उज्जैन, पशुपति नाथ, सोमनाथ की तीर्थ यात्रा में जा रहे छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री पहुंचे जिन्होंने रामानुजगंज वासियों की सेवा भाव की जमकर प्रशंसा की। 
          नगर पालिका अध्यक्ष एवं कावरिया सेवा समिति के प्रमुख रमन अग्रवाल ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की संतुष्टि एवं उनका स्नेह रामानुजगंज वासियों के लिए गौरव की बात है यहां आने और रुकने वाले कांवड़ यात्री चाहे वे किसी भी शहर से आए हो यहां के सेवादारों की सेवा भाव से अभिभूत होकर गए हैं। जिससे आज रामानुजगंज का सम्मान बढ़ा है। रामानुजगंज का गौरव और सम्मान यूं ही उत्तरोत्तर बढ़ाने के लिए हम सबको इसी प्रकार मिल जुलकर कार्य करने की जरूरत है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता आर के पटेल ने कहा कि पूरे नगर के लिए सौभाग्य की बात है कि हम सबको सावन माह में कावड़ यात्रियों की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कांवरियों की सेवा में पूरे नगर वासियों का तन मन धन लगा। नगर वासियों की सेवा भावना की प्रशंसा सभी लोग कर रहे हैं यह हम सबके लिए गौरव की बात है। गायत्री परिवार के टी आर शर्मा, एस पी निगम ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा मानकर सभी साथियों ने पूरे मन से कांवड़ यात्रियों की सेवा की है निश्चित रूप से इससे शहर का नाम ऊंचा हुआ है। वरिष्ठ व्यापारी कन्हैया लाल अग्रवाल ने सावन महीने में कांवरिया सेवा समिति द्वारा किये गए कावड़ यात्रियों की सेवा कार्य की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा इस प्रकार के कार्य सदैव होते रहना चाहिए ऐसे कार्यों में हम सब की सहभागिता बनी रहे ऐसा प्रयास हम सभी को करना चाहिए। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं सहित अन्य वरिष्ठ जनों ने भी कांवड़ यात्रियों की सेवा कार्य करने का अवसर प्रदान करने के लिए बाबा बैजनाथ धाम कांवरिया सेवा समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि जब तक रामानुजगंज में रहेंगे तब तक पूरे तन मन धन से कांवड़ यात्रियों की सेवा कार्य करते रहेंगे। इस पुनीत कार्य से बहुत ही संतुष्टि मिलती है। 
           पवित्र श्रावण मास में कांवरिया सेवा समिति के बैनर तले कावरियों की सेवा में मुख्य रूप से समिति के सुभाष केसरी, सुभाष जैसवाल,अधिवक्ता विमलेश सिन्हा, रमाशंकर दूबे, गोपाल गुप्ता, अजय केसरी, अजय तूती गुप्ता, अशोक जैन,बबन सिंह, अशोक जैसवाल,मुकेश जायसवाल, प्रमोद कश्यप, पार्षद सुमित गुप्ता, सुरेश पुरी, प्रतीक सिंह, विजय रावत, अर्जुन दास, रमेश गुप्ता, पवन गुप्ता सहित अजीत गुप्ता, राजेश सोनी, आर एस तिवारी, दशरथ ठाकुर,बंसीधर गुप्ता, अनूप कश्यप, राम सेवक गुप्ता, राजेश अग्रवाल, महेश अग्रवाल, जगरनाथ गुप्ता,  राजेश्वर कुशवाहा, आनन्द पाठक, छट्टू प्रसाद गुप्ता, नवल अग्रवाल, बहादुर सिंह, अंकित गुप्ता,संदीप अग्रवाल,संजय कश्यप,, रामाशीष मेहता, संतोष केशरी, वेद प्रकाश केशरी,बालकेश प्रजापति, विनोद केशरीनिशांत गुप्ता, आशीष गुप्ता, सोनू ठाकुर, ललन पासवान,अशोक ठाकुर, लालमोहन कश्यप,ओम गुप्ता, चंदन गुप्ता,   रामध्यान गुप्ता,अनिल प्रजापति, विनोद गुप्ता,अर्पित तिवारी, विनोद प्रजापति ,अजय प्रजापति, सुरेश गुप्ता,सहित बड़ी संख्या में शिव भक्ति शक्ति रहे। 
 24 घंटे सेवा कार्य करने वाले स्वयंसेवकों का हुआ सम्मान  पूरे माह तक विभिन्न वार्ड के नागरिकों सहित शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समितियां द्वारा बारी बारी से प्रतिदिन जहा सेवा कार्य किया गया वही पूरे महीने 24 घंटे सेवा में लग रहे 8 स्वयंसेवक अजय पुरी, संतोष पूरी, निशांत गुप्ता, सोनू ठाकुर, विनोद प्रजापति, अनूप कश्यप, बहादुर सिंह, छट्ठू गुप्ता को कांवरिया सेवा समिति के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।