आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति, दावा-आपत्ति 25 तक
Anganwadi assistant appointment, claim-objection till 25th
बिलासपुर। एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तूरी अंतर्गत ग्राम गोबरी के आंगनबाड़ी केन्द्र 02 एवं 03, ग्राम ईटवा के आंगनबाड़ी केन्द्र ईटवा आवासपारा, ग्राम खुडुभाठा के आंगनबाड़ी केन्द्र 02, ग्राम मोहतरा के आंगनबाड़ी केन्द्र 02, ग्राम जोंधरा के आंगनबाड़ी केन्द्र 03, ग्राम जुनवानी के आंगनबाड़ी केन्द्र 02, ग्राम लोढ़ाबोर के आंगनबाड़ी केन्द्र 02 एवं ग्राम लिमतरा के आंगनबाड़ी केन्द्र छोटे खपरी लिमतरा में आंगनबाड़ी सहायिका के 1-1 रिक्त पदों की नियुक्ति हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित किये गये हैं। प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर अंतिम सूची एकीकृत परियोजना कार्यालय मस्तूरी एवं जनपद पंचायत मस्तूरी के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है। इस संबंध में 25 नवंबर 2024 तक दावा-आपत्ति एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय मस्तूरी में कार्यालयीन समय में जमा किए जा सकते है।






