जबलपुर में घर की छत में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक को मारी गोली

A young man celebrating a birthday party on the roof of a house in Jabalpur was shot

जबलपुर में घर की छत में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक को मारी गोली

जबलपुर। जबलपुर शहर में घर की छत पर जन्मदिन की पार्टी मना रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या की वारदात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में गोली चलाने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथ फरार है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश सामने आ रही है।

पुलिस के अनुसार बुधवार की देर रात मोहरिया क्षेत्र के संजय गांधी वार्ड में राजा बाबू कुटि के पास समीर अंसारी (28) नाम का युवक रहता था। इसका पिछले कई दिनों से सैफू और आरिफ नाम के युवकों से विवाद चल रहा था। बुधवार को समीर का जन्मदिन था और घर की छत पर वह जन्मदिन मना रहा था।

इसी दौरान सैफू और आरिफ, समीर के घर पहुंचे और और उसकी छाती और पेट पर गोली मार दी। जैसे ही गोली की आवाज आई क्षेत्र के लोग इकट्ठे हो गए। गोली लगने के बाद समीर गंभीर अवस्था में घायल पड़ा हुआ था। इसके बाद अस्पताल ले जाते उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।

घटनास्थल पर हनुमान ताल और अधारताल थाने की पुलिस ने पहुंचकर जांच की। शुरुआत जानकारी में पुरानी रंजिश में गोली चलाकर हत्या करने का मामला सामने आ रहा है। आरोपित और समीर दोनों की अपराधिक प्रवृत्ति के बताए गए हैं।

समीर ने की थी मारपीट, इसी का बदला लिया

कुछ दिन पहले ही समीर ने आरोपित के साथ मारपीट की थी। इसका बदला लेने के लिए दोनों उन्होंने हत्याकांड को अंजाम दिया। उन्हें अपने किसी दोस्त से पता चला कि समीर जन्मदिन की पार्टी कर रहा है. इस पर दोनों मौके पर पहुंचे और उस पर गोली चला दी। गोली चलाने वाले मुख्य आरोपित सैफू को पुलिस पकड़ चुकी है और दूसरा फरार है।