बिहार में शिक्षा पदाधिकारी के घर मिला बेतिया महाराज जैसा जेवरातों का खजाना, डेढ़ किलो सोना तो सत्ताईस किलो चांदी और दो करोड़ नगद

A treasure of jewellery like that of Bettiah Maharaj was found in the house of an education officer in Bihar, one and a half kilograms of gold, twenty seven kilograms of silver and two crores in cash

बिहार में शिक्षा पदाधिकारी के घर मिला बेतिया महाराज जैसा जेवरातों का खजाना, डेढ़ किलो सोना तो सत्ताईस किलो चांदी और दो करोड़ नगद

बिहार प्रदेश के बेतिया शहर में जेवरातों को लेकर बेतिया महाराज के खजाने की चर्चा चल रही थी.लेकिन अब बेतिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी के घर मिले बेसकीमती जेवरातों की तुलना अब बेतिया महाराज के खजाने से की जाने लगी है. कल गुरुवार को स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसबीयू) ने पश्चिम चंपारण (बेतिया) के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) रजनीकांत प्रवीण के बेतिया, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर के पांच ठिकानों पर  छापेमारी किया.इस छापेमारी में डीइओ के ठिकानों से करोड़ों रुपये नकद के अतिरिक्त करीब तीन करोड़ रुपये की अचल संपत्ति का पता लगा है. साथ ही इस छापेमारी में 2 करोड़ कैश, 27 किलो चांदी, 1 किलो 300 ग्राम सोने के जेवर और जमीन सहित मकान के कागजात मिले हैं. डीइओ के बेतिया स्थित आवास से 64 लाख नगद मिले हैं.

जबकि  दरभंगा स्थित उनकी पत्नी के आवास पर बोरों में बंद मिले नोटों की गिनती देर शाम तक जारी रही. एसबीयू ने बताया कि एक करोड़ रुपये से अधिक के नोटों की गिनती पूरी हो चुकी है, नोट गिनने के लिए दो मशीनों के साथ ही स्थानीय बैंक शाखाओं के कर्मियों की भी सेवा ली  गई है.छापेमारी की कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग ने डीइओ को निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय पूर्णिया निर्धारित कर दिया है. नालंदा जिले के मूल निवासी रजनी कांत प्रवीण ने 2005 में शिक्षा विभाग में योगदान दिया था. वहीं एसवीयू के मुताबिक डीइओ के बेतिया आवास से 60 लाख नकद के साथ ही 40 लाख रुपये के भूखंड के कागजात मिले हैं.वहीं, दरभंगा में उनकी पत्नी सुषमा कुमारी के आवास पर मिली नकदी में से एक करोड़ रुपये के नोटी की गिनती पूरी हो गयी है. यहां पर भी लगभग 50 लाख रुपये के भूखंड के कागजात मिले हैं.

देर शाम तक एसवीयू की जांच में सुषमा कुमारी के नाम पर पटना के सादिकपुर में आवासीय जमीन,हनुमान नगर में आवासीय फ्लैट, दरभंगा में 48 डिसमिल कृषि योग्य भूमि व नौ डिसमिल आवासीय भूमि, पटना के शेखपुरा में छह डिसमिल में मकान का पता चला है. मधुबनी के नरपति नगर में 15.26 डिसमिल व्यवसायिक भूमि और मुजफ्फरपुर के मुसहरी ब्लॉक मथुरापुर मुहल्ला में 1 कट्टा 9 धुर जमीन का पता चला है. जबकि और विस्तृत जानकारी अभी और आने की उम्मीद है.