मेंस अंडर 23 स्टेट ए वनडे ट्रॉफी

तमिलनाडु ने 172 रनों से जीता रायपुर, 22 दिसंबर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने बताया कि बी सी सी आई द्वारा मेंस अंडर 23 स्टेट ए वनडे ट्रॉफी 2024 का आयोजन दिनांक 15 दिसंबर 2024 से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का चौथा मैच दिनांक 21 दिसंबर 2024 को त्रिवेन्द्रम में तमिलनाडु अंडर 23 टीम के विरुद्ध खेला गया। छत्तीसगढ अंडर 23 ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 328 रन बनाये। तमिलनाडु की ओर से ईष्वरन ने सर्वाधिक 90 रन बनाये। उनके अतिरिक्त विमल कुमार ने 57 रन तथा मानव ने 46 रन बनायें। संघ ने बताया कि छत्तीसगढ अंडर 23 टीम की ओर से वासुदेव बरेथ ने 2 विकेट, देव आदित्य सिंह, वरुण सिंह भुई तथा दिपक यादव ने 1-1 विकेट प्राप्त किये। 329 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ 38.1 ओवरों में 156 रन बनाकर आल आउट हो गय तमिलनाडु ने मैच 172 रनों से जीत लिया।