बिलासपुर-मडगांव के बीच चलेगी विंटर स्पेशल ट्रेन

Winter special train will run between Bilaspur-Madgaon

बिलासपुर-मडगांव के बीच चलेगी विंटर स्पेशल ट्रेन

रायपुर। सर्दियों के मौसम में ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए, यात्रियों को कन्फर्म बर्थ देने के लिए बिलासपुर और मडगांव के बीच चार ट्रिप के लिए एक साप्ताहिक विंटर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इस ट्रेन में पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं।
  
गाड़ी संख्या 08241बिलासपुर-मडगाँव शीतकालीन स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 20,  27 दिसम्बर तथा 03 एवं 10 जनवरी 2026 को प्रत्येक शनिवार को तथा गाड़ी संख्या 08242 मडगाँव-बिलासपुर शीतकालीन स्पेशल ट्रेन मडगाँव से 22,  29 दिसम्बर तथा 05 एवं 12 जनवरी, 2026 को प्रत्येक सोमवार को चलेगी । इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनादगाँव, गोंदिया एव नागपुर  स्टेशनों में दिया गया है ।   


गाड़ी संख्या 08241बिलासपुर-मडगाँव शीतकालीन स्पेशल ट्रेन में 20 एवं 27 दिसम्बर तथा 03 एवं 10 जनवरी, 2026 को प्रत्येक शनिवार को बिलासपुर से 14.45 बजे रवाना होकर भाटापारा 1540/15.42 बजे,    रायपुर 16.55/17.00 बजे, दुर्ग 17.50/18.00 बजे, राजनादगाँव 18.23/18.25 बजे, गोंदिया 20.20/20.25 बजे, नागपुर 23.10/23.15 बजे, वर्धा 00.10/00.13 बजे, बड़नेरा 02.57/03.00 बजे, अकोला 04.20/04.22 बजे, मलकापुर 05.48/05.50 बजे, भुसावल 06.30/06.35 बजे, जयगाँव 06.58/07.00 बजे, मनमाड 09.10/09.15 बजे, नाशिक रोड 10.12/10.15 बजे, कल्याण 12.47/12.50 बजे, पनवेल 13.15/13.20 बजे, पेन 13.48/13.50 बजे, रोहा 14.25/14.30 बजे, मनगाँव 14.50/14.52 बजे, चिपलून 16.40/16.45 बजे, संगमेश्वर रोड 17.42/17.44 बजे, रत्नागिरी 19.00/19.05 बजे एव  मडगाँव02.15 बजे पहुचेगी । 


इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08242 मडगाँव-बिलासपुर शीतकालीन स्पेशल ट्रेन में 22 एवं 29 दिसम्बर, 2025 तथा 05 एवं 12 जनवरी, 2026 को प्रत्येक सोमवार को मडगाँव 05.30 बजे, रत्नागिरी 10.40/1045 बजे, संगमेश्वर रोड 11.24 /14.25 बजे, चिपलून 12.40/12.45 बजे,  मनगाँव 14.52/14.54 बजे,  रोहा 15.50 /15.55 बजे, पेन 17.08/17.10 बजे, पनवेल 18.30/18.35 बजे, कल्याण 19.15/19.18 बजे, नाशिक रोड 21.50/21.53 बजे, मनमाड 23.00/23.03 बजे, भुसावल 01.10/01.15 बजे, मलकापुर 01.50/01.52 बजे, अकोला 03.17/03.20 बजे, बड़नेरा 05.27/05.30 बजे, वर्धा 06.20/06.23 बजे, नागपुर 07.40/07.45 बजे, गोंदिया 09.55/10.00 बजे, राजनादगाँव 11.27/11.29 बजे, दुर्ग 12.20/12.25 बजे, रायपुर 13.05/13.10 बजे, भाटापारा 14.00/14.02 बजे एवं बिलासपुर 16.00 बजे पहुचेगी ।


इस शीतकालीन स्पेशल ट्रेन में 01 एसएलआरडी, 03 सामान्य, 02 स्लीपर, 02 एसी-III इकोनामी, 08 एसी-III, 01 एसी -II तथा जनरेटर कार सहित कुल 18 कोच की सुविधा उपलब्ध है ।