सोशल अवेयरनेस एंड एक्शन टू न्यूट्रलाइज निमोनिया सक्सेसफुली कार्यक्रम पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
Two-day training on Social Awareness and Action to Neutralize Pneumonia Successfully program concluded
महासमुंद 10 अक्टूबर 2025 स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत SAANS (सोशल अवेयरनेस एंड एक्शन टू न्यूट्रलाइज निमोनिया सक्सेसफुली) विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण दो बैच में 06-07 एवं 08-09 अक्टूबर 2025 को जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभागार महासमुंद में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद एवं डॉ. कुणाल नायक द्वारा प्रतिभागियों को निमोनिया की शीघ्र पहचान, उपचार, ऑक्सीजन थेरेपी, जीवनरक्षक प्रबंधन तकनीक तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के उपायों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जिले के सभी चिकित्सक एवं मेडिकल ऑफिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्टाफ नर्स उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई नागेश्वर राव ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम से पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों में निमोनिया से मृत्यु दर कम करने में उल्लेखनीय सुधार होगा। सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी इस दिशा में प्रभावी कार्य करें जिससे हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई नागेश्वर राव एवं नीलू घृतलहरे डीपीएम के द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षण के सफल आयोजन में जिला स्वास्थ्य समिति महासमुंद की टीम आजू वर्मा डी टीसी, डेविका साहू प्रशिक्षक एवं डॉक्टरों का विशेष योगदान रहा।






