बीएलओ एवं सुपरवाइज़रों का प्रशिक्षण सम्पन्न विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा की गई

Training of BLOs and supervisors completed, special intensive review reviewed

बीएलओ एवं सुपरवाइज़रों का प्रशिक्षण सम्पन्न विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा की गई

उत्तर बस्तर कांकेर, 03 जनवरी 2026

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 81 कांकेर के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी कांकेर श्री अरूण वर्मा कीअध्यक्षता में गत दिवस जिला पंचायत सभा कक्ष में बीएलओ एवं सुपरवाइज़रों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत प्राप्त नो मैपिंग डाटा, लॉजिकल एरर्स तथा विभिन्न प्रकार के प्राप्त फॉर्मों की विस्तृत समीक्षा की गई, साथ ही आगामी कार्य योजना पर भी चर्चा की गई, ताकि पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण किया जा सके।

बैठक में जानकारी दी गई कि नाम जोड़ने हेतु लगभग 1920 आवेदन फॉर्म प्राप्त हुए हैं, जिसके लिए पर्याप्त संख्या में निर्धारित प्रारूप का वितरण बीएलओ को कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप में परिवर्धन, विलोपन, स्थानांतरण एवं संशोधन से संबंधित दावा-आपत्ति फॉर्म भरने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त प्रत्येक मतदान केंद्र पर निर्धारित प्रारूप में प्राप्त दावा-आपत्ति की जानकारी चस्पा करने के भी स्पष्ट निर्देश दिए गए, ताकि मतदाताओं को सही एवं पारदर्शी जानकारी उपलब्ध हो सके। प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक में सभी संबंधित अधिकारी, बीएलओ एवं सुपरवाइज़र्स उपस्थित थे।