शेयर बाजार में फिर लौटी रौनक, तेज गिरावट के बाद 1200 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स

The stock market is back in business, Sensex closed up by 1200 points after a sharp fall

शेयर बाजार में फिर लौटी रौनक, तेज गिरावट के बाद 1200 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स

मुंबई. गुरुवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए अच्छी खबर लेकर आया. शेयर बाजार में आज बेशक शुरुआती सेशन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले, लेकिन मार्केट क्लोज होने तक सेंसेक्स 1200.18 अंकों की तेजी के साथ 82,530.74 अंकों पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स भी 395.20 अंकों  की शानदार बढ़त के साथ 25,062.10 अंकों पर बंद हुआ

शेयर बाजार में आई इस तेजी के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं, जिसमें एक बड़ा कारण भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द ही संपन्न होने की बात की जा रही है. यहां हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं, इसके साथ ही बताएंगे कि आज टॉप गेनर और टॉप लूजर शेयर कौन-कौन से रहे.