कमिश्नर ने गोकुल नगर गौठान का निरीक्षण कर लिया जायजा
The commissioner inspected the Gokul Nagar Gauthan
दुर्ग । नगर पालिक निगम सीमान्तर्गत पुलगांव गोकुल नगर स्थित गौठान कमिश्नर सुमित अग्रवाल अधिकारियों के साथ पहुंचे।इस दौरान कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, शोएब अहमद के साथ उन्होंने सम्पूर्ण गौठान का भ्रमण कर सभी उत्पादों का बारिकी से अवलोकन किया। उन्होंने गौठान के संचालक से जानकारी ली।
कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने आज शहर के व्यस्तम एवं मुख्य मार्गों व गलियों पर विचरण करने वाले मवेशियों पर नियंत्रण करने की मुहिम चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्रवाही के दौरान पशु पालकों को समझाइस दे कि अपने पशुओं को खुले में भटकने न दे।
यदि ऐसा पाया जाता है तो नियमानुसार कार्यवाही कर पशु को पकडऩे की कार्रवाही की जावेगी तथा पशु पालकों को जुर्माना किया जाएगा।उन्होंने कहा मुख्य सड़कों पर घुमन्तु पशुओं के बैठे रहने या विचरण करने से दुर्घटना का अंदेशा रहता है और दुर्घटना होने पर वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाता है। अत: पशु पालकों से अपील की गई है कि वे अपने पशुओं को खुले में न छोड़े और सड़कों पर न घुमने दें।






