राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के विशेष प्रतिवेदक श्री सुभाष चन्द्र ने जशपुर में वृद्धाश्रम एवं नशामुक्ति केंद्र का किया निरीक्षण

Special Rapporteur of National Human Rights Commission, Shri Subhash Chandra inspected the old age home and de-addiction centre in Jashpur.

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के विशेष प्रतिवेदक श्री सुभाष चन्द्र ने जशपुर में वृद्धाश्रम एवं नशामुक्ति केंद्र का किया निरीक्षण

हितग्राहियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

रायपुर, 17 मई 2026

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के विशेष प्रतिवेदक श्री सुभाष चन्द्र ने जशपुर में वृद्धाश्रम एवं नशामुक्ति केंद्र का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के विशेष प्रतिवेदक श्री सुभाष चन्द्र ने जशपुर में वृद्धाश्रम एवं नशामुक्ति केंद्र का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली के विशेष प्रतिवेदक श्री सुभाष चन्द्र द्वारा जशपुर जिले में संचालित वृद्धाश्रम एवं नशामुक्ति केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं, सुविधाओं एवं सेवाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हितग्राहियों से संवाद कर उनकी दिनचर्या, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा पुनर्वास संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

विशेष प्रतिवेदक श्री सुभाष चन्द्र ने नशामुक्ति केंद्र में उपचाररत हितग्राहियों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित दिनचर्या, मानसिक संतुलन और सामाजिक सहभागिता व्यक्ति को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने हितग्राहियों को इनडोर एवं आउटडोर गेम्स, योग, मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया, ताकि उनमें आत्मविश्वास बढ़े और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने में सहायता मिल सके।

निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने केंद्र में संचालित गतिविधियों, पुनर्वास कार्यक्रमों तथा हितग्राहियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।