सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025: सभी 12 राशियों के जीवन पर प्रभाव और ज्योतिषीय उपाय
Solar Eclipse 29 March 2025: Effects on the life of all 12 zodiac signs and astrological remedies
इंदौर। 29 मार्च 2025 को लगने वाला सूर्य ग्रहण खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से एक महत्वपूर्ण घटना होगी। यह ग्रहण भले ही भारत में दृश्य न हो, लेकिन इसका प्रभाव सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में पड़ेगा। खासतौर पर, जिन लोगों की कुंडली में सूर्य, चंद्रमा या अन्य प्रमुख ग्रह मीन राशि में स्थित हैं, उन्हें इस ग्रहण के प्रभाव को अधिक महसूस करने को मिलेगा। पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं कि इस ग्रहण का सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर क्या अनुकूल और प्रतिकूल प्रभाव पड़ने वाला है।
ग्रहण की खगोलीय जानकारी
ग्रहण की तिथि: 29 मार्च 2025
ग्रहण का प्रकार: आंशिक सूर्य ग्रहण
भारत में दृश्यता: यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।
ग्रहण को देखने वाले क्षेत्र: यूरोप, एशिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर और आर्कटिक क्षेत्र।
ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण राशि: मीन
सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, जिससे सूर्य का कुछ या पूरा भाग ढक जाता है। इस बार, यह ग्रहण मीन राशि में हो रहा है, इसलिए इसका प्रभाव विशेष रूप से इस राशि और अन्य जल तत्व से संबंधित राशियों (कर्क और वृश्चिक) पर अधिक पड़ेगा।






