रायपुर : घुमरिया नाला बैराज के कार्यों के लिए 4 करोड़ की राशि स्वीकृत
Raipur: Rs. 4 crore approved for works related to the Ghumariya Nala Barrage project.
रायपुर, 22 सितंबर 2025 छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड-छुरिया की घुमरिया नाला बैराज के जंतर माईनर में पाईप-लाईन कार्य हेतु 4 करोड़ 9 लाख 71 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना के कार्य पूर्ण होने के बाद रूपांकित सिंचाई क्षमता 150 हेक्टेयर के विरूद्ध 150 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हो जायेगी। सिंचाई योजना के कार्य पूर्ण कराने मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई हैं।






