प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की गाड़ी को ट्रेलर ने मारी टक्कर...

Prabal Pratap Singh Judev's car was hit by a trailer...

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की गाड़ी को ट्रेलर ने मारी टक्कर...

बिलासपुर। बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की गाड़ी को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में जूदेव घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर से रायपुर लाया जा रहा है। अभी उनकी हालात स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक़, बुधवार को जशपुर राज परिवार के सदस्य और भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जुदेव बेलगहना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर से निकले थे। उनकी कार सरगांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर के चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद प्रबल प्रताप सिंह जुदेव व उनके साथी ने सड़क किनारे कार रोक दी। फिर ट्रेलर को रुकवाकर ड्राइवर को नीचे उतरवाया। इस बीच पूरी घटना की जानकारी सरगांव थाने में दी गई है। सरगांव पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

बड़े षणयंत्र की आशंका: जुदेव
घटना की जानकारी देते हुए भाजपा नेता प्रबल प्रताप जुदेव ने बताया कि वे ईसाई मिशनरीज की ओर चलाए जा रहे मतांतरण का लगातार विरोध कर रहे हैं। इसके साथ ही अपने पिता स्व दिलीप सिंह जुदेव की राह पर चलते हुए आपरेशन घर वापसी में लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि इस पूरी घटना के पीछे मतांतरण और इससे जुड़े लोग हो सकते हैं। ड्राइवर को पुलिस के हवाले किया गया है। उससे पूछताछ में पूरे मामले की जानकारी सामने आएगी।