’’सतर्कता जागरूकता सप्ताह’’ के अंतर्गत अधिकारी व कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

Officers and employees took the oath of integrity under the "Vigilance Awareness Week".

’’सतर्कता जागरूकता सप्ताह’’ के अंतर्गत अधिकारी व कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक ’’सतर्कता जागरूकता सप्ताह’’ का  आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन व जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में आज जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में सत्यनिष्ठा की शपथ ली गई।

इस वर्ष जागरूकता सप्ताह की थीम ’’सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी’’ रखी गई है। यह थीम सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। शपथ ग्रहण समारोह में, सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा से कार्य करने, भ्रष्टाचार के विरुद्ध सक्रिय रूप से आवाज उठाने और देश के आर्थिक, राजनीतिक एवं सामाजिक विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सार्वजनिक सेवाओं में उच्च नैतिक मूल्यों को बनाए रखा जाए।

जिला मुख्यालय और विकासखंड स्तरों पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह की गतिविधियों का सफल संचालन सुनिश्चित करने हेतु समन्वय समितियों का गठन किया गया है। जिनके माध्यम से ’’सतर्कता जागरूकता सप्ताह’’ का कार्यक्रम कराया जा रहा है।