एमसीबी : स्वामी आत्मानंद स्कूल खड़गवां में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित

MCB: Speech competition organized at Swami Atmanand School, Khargwan under the campaign "Beti Bachao Beti Padhao"

एमसीबी : स्वामी आत्मानंद स्कूल खड़गवां में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित

“हर बालिका राष्ट्र की पूंजी” थीम पर छात्राओं ने व्यक्त किए सशक्त विचार

एमसीबी/13 नवम्बर 2025 भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, खड़गवां में बाल दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायी एवं सृजनात्मक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “हर बालिका राष्ट्र की पूंजी” रही, जिसके माध्यम से छात्राओं को अपने विचारों, सपनों और दृष्टिकोण को अभिव्यक्त करने का अवसर मिला। इस आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उनके व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना तथा समाज में उनके योगदान के महत्व को रेखांकित करना था।
कार्यक्रम जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी आर.के. खाती के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला मिशन समन्वयक श्रीमती तारा कुशवाहा ने किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ बालिका सशक्तिकरण, शिक्षा और समानता पर प्रभावशाली भाषण दिए। उनके विचारों में उज्जवल भविष्य और सशक्त भारत की झलक स्पष्ट दिखाई दी। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य श्री प्रमोद पांडेय, शिक्षिकाएं और छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। मिशन शक्ति, महिला एवं बाल विकास विभाग से संरक्षण अधिकारी श्रीमती नीता पांडेय, वित्तीय साक्षरता समन्वय विशेषज्ञ श्रीमती अनीता कुमारी शाह तथा सखी वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर सुश्री अमीषा कुशवाहा की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाया। निर्णायकों द्वारा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। उत्साह, जोश और हर्षोल्लास के वातावरण में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।