आंधी-तूफान के साथ 20 से ज्यादा राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Heavy rain warning with thunderstorms in more than 20 states

आंधी-तूफान के साथ 20 से ज्यादा राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। मुंबई समेत देश के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया कि 26 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी वर्षा होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने 20 से 24 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, विदर्भ, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी राज्यों में भी इस अवधि के दौरान भारी वर्षा होने की संभावना है।

वहीं, तटीय कर्नाटक, गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा के साथ-साथ कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। पूर्वोत्तर में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में विशेष रूप से 20 से 24 अगस्त के बीच तीव्र वर्षा होने की संभावना है।