दिल्ली के 50 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

50 schools in Delhi received bomb threats

दिल्ली के 50 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली। स्कूलों को आज एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। 50 स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल भेजे गए हैं। नजफगढ़ के एक स्कूल और मालवीय नगर के एक अन्य स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

32 स्कूलों को मिल चुकी है धमकी

सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है। अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। जानकारी के लिए बता दें कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली के स्कूल और कॉलेजों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। बीते सोमवार को आई धमकी में पैसों की मांग भी की गई है।