गौरेला पेंड्रा मरवाही : तरईगांव धान खरीदी केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Gaurela Pendra Marwahi: Collector inspected Taraigaon paddy procurement center.
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 28 नवम्बर 2025
गौरेला विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र तरईगांव का कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने गुरूवार को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र में धान की आवक, गेट पास एंट्री, टोकन और किसानों की सुविधा के लिए शौचालय, छाया, पेयजल आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने समिति प्रबंधक से किसानों को काटे गए टोकन के बारे में पूछताछ की तथा रकबा समर्पण नियमित रूप से कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे उपस्थित थे।






