विकसित कृषि संकल्प अभियान, किसानों को दी गई जानकारी

Developed Agriculture Resolution Campaign, information given to farmers

विकसित कृषि संकल्प अभियान, किसानों को दी गई जानकारी

दुर्ग। विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत ग्राम बेल्हारी में कृषि विज्ञान केंद्र पाहंदा (अ) दुर्ग के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉक्टर ललिता रामटेके ने मिट्टी परीक्षण के महत्व, धान की कतार बुवाई, बीज उपचार, स्वस्थ बीज की पहचान, कृषि में उपयोग होने वाले कृषि उपकरण, टपक सिंचाई पद्धति, मशरूम उत्पादन तथा कृषक महिलाओं से फल एवं सब्जियों के तुड़ाई के बाद भण्डारण व प्रसंस्करण के विषय पर चर्चा की गई। साथ ही बीज उपचार का भी जीवन प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जनप्रतिनिधि  लखेश्वर साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष  बीएस वर्मा व समिति प्रबंधक उपस्थित थे। इन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी एवं रथ की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा राज्य शासन एवं केंद्र शासन द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी गई। कार्यक्रम में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सहित 50 से अधिक किसानों ने भाग लिया।