कलेक्टर, एसपी सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने अपर कलेक्टर को दी गई भावभीनी विदाई
Collector, SP and other officers and employees gave a warm farewell to the Additional Collector
गरियाबंद। गरियाबंद जिले में पदस्थ अपर कलेक्टर अरविन्द पाण्डेय को रायपुर विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर स्थानांतरण होने पर जिला प्रशासन द्वारा गुरूवार की संध्या कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। कलेक्टर बी.एस. उइके एवं पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभागीय अधिकारी सम्मिलित हुए। जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर एवं एसपी ने स्थान्तरित होने पर पुष्पगुच्छ, शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि श्री पाण्डेय के अनुभवों का लाभ जिला प्रशासन को मिलता रहा, वे किसी भी समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहते थे। उन्होंने कहा कि उनके कार्य अनुभव ज्ञान का लाभ अधीनस्थ अधिकारियों को भी मिलेगा। कलेक्टर ने उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री राखेचा ने कहा कि श्री पाण्डेय क्षमता के अनुरूप कार्य करने में सक्षम थे। वे किसी भी समस्या का सकारात्मक ढंग से समाधान करने में सक्षम थे। वे कानून व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उन्होंने बखूबी संभाला। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने बताया कि अपने वरिष्ठ अधिकारी के प्रति अधिकारी कर्तव्यनिष्ट रहे। वे नियम प्रक्रिया की जानकारी के साथ निर्भय होकर काम करे। उन्होंने कहा कि जिला के सहकर्मी अधिकारियों और कलेक्टर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक कार्य करे। श्री पाण्डेय ने सम्मान समारोह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर नवीन भगत, पंकज डाहिरे, एनआईसी के उप निदेशक नेहरू निराला, जन संपर्क अधिकारी हेमनाथ सिदार, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंजली खलखो, सुश्री नेहा भेड़िया, अंत्यावसायी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रश्मि गुप्ता, पीडब्ल्यूडी ईई रामेश्वर सिंह, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. ओपी तिवारी, सहायक संचालक मत्स्य पालन विभाग आलोक वशिष्ट, ग्रामोद्योग विभाग के महाप्रबंधक दीनबंधु ध्रुव, कार्यालय अधीक्षक सुदामा ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।






