मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ
Chief Minister Shri Vishnu Dev Sai wished Governor Shri Ramen Deka on his birthday.
रायपुर, 1 मार्च 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज लोकभवन पहुँचकर राज्यपाल श्री रमेन डेका को उनके जन्मदिन के अवसर पर आत्मीय शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका को पुष्पगुच्छ, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक ढोकरा शिल्प की आकर्षक कलाकृति तथा शॉल भेंट किया। उन्होंने राज्यपाल श्री रमेन डेका के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन तथा दीर्घायु की कामना की।






