बड़ा मंदिर में मनाया गया अरहनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव
Birth anniversary of Lord Arahnath was celebrated in Bada Mandir
रायपुर। आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) मालवीय रोड में 14 दिसंबर को जिनालय की पार्श्वनाथ भगवान की बेदी के समक्ष प्रतिदिन चल रही आध्यात्मिक प्रयोगशाला शिविर के माध्यम से जैन धर्म के 18 वे तीर्थंकर श्री अरहनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर सुबह 8.30 बजे पार्श्वनाथ भगवान की बेदी के समक्ष सर्वप्रथम पाण्डुक शीला में श्रीजी को विराजमान किया गया। उपस्थित सभी धर्म प्रेमी बंधुओ ने प्रासुक जल से रजत कलशों से श्रीजी का अभिषेक किया। अभिषेक उपरांत रिद्धि सिद्धि सुख शांति प्रदाता शांति धारा की गई।आज की शांति धारा करने का सौभाग्य प्रवीण जैन मामा जी को प्राप्त हुआ। शांति धारा का शुद्ध वाचन कृष जैन द्वारा किया गया।
शांति धारा उपरांत श्रीजी भक्तिभाव से आरती की गई। श्री अरहनाथ भगवान के जयकारों से पूरा जिनालय गूंज उठा। शांति पश्चात सभी ने अष्ट द्रव्यों से निर्मित अर्घ्य से नवदेवता पूजन, एवं 18 वे तीर्थंकर अरहनाथ भगवान का पूजन किया। अंत में विसर्जन पाठ कर पूजा समाप्त की गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रेयश जैन बालू,प्रवीण जैन मामा जी,संदीप जैन,बंटी जैन, रासु जैन,श्रद्धेय जैन विक्की,प्रणीत जैन,निकेश जैन,कृष जैन के साथ महिलाएं भी उपस्थित थीं।






