बालोद : मिशन वात्सल्य अंतर्गत रिक्त पदों की पूर्ति हेतु साक्षात्कार का आयोजन 24 अक्टूबर को
Balod: Interview to be held on October 24 to fill vacant posts under Mission Vatsalya
बालोद, 17 अक्टूबर 2025 मिशन वात्सल्य अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई किशोर न्याय बोर्ड एवं चाईल्ड हेल्प लाईन के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु साक्षात्कार 24 अक्टूबर को निर्धारित की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग अन्तर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय बोर्ड एवं चाईल्ड हेल्प लाईन अंतर्गत रिक्त संविदा पदों की पूर्ति हेतु साक्षात्कार 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से जिला स्तरीय पंचायत संसाधन केन्द्र पाकुरभाठ (आरटीओ ऑफिस के पास) में आयोजित की गई है। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं स्थान में उपस्थित होने को कहा है।






