गरियाबंद जिले में 4 महतारी सदन की मिली स्वीकृति
Approval received for 4 Mahtari Sadan in Gariaband district
25 सौ वर्गफुट में बनेगा महतारी सदन
गरियाबंद। प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार महतारी सदन का निर्माण कार्य किया जाना है। राज्य शासन द्वारा जिले में 4 महतारी सदन की स्वीकृति आदेश जारी किया गया है, इसके लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की गई है। इसमें ग्राम पंचायत सेम्हरतरा, रांवड़, जोबा एवं ग्राम पंचायत अमलीपदर शामिल है। शासन द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की क्षमता को देश के विकास के साथ जोड़ रहा है। जिले के इन चार ग्राम पंचायतों में बनने जा रहा महतारी सदन भी इसी दिशा में एक प्रयास है। राज्य शासन द्वारा महिलाओं को रोजगार दिलाने और उनको काम काज के लिए एक निश्चित स्थान उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार गांवों में महतारी सदन बनाने जा रही है। जिले में महतारी सदन की स्वीकृति इसी उद्देश्य को पूर्ति के लिये जारी किया गया है। कार्यों में एकरूपता के दृष्टिकोण से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्य का एक मानक डिजाईन एवं प्राक्कलन तैयार किया गया है। प्रति महतारी सदन की लागत राशि रुपये 30 लाख होगी। जिले में बनने वाले महतारी सदन का निर्माण लगभग 25 सौ वर्गफुट में कराया जाएगा। सदन में कमरा, शौचालय, बरामदा, हाल, किचन और स्टोररूम जैसी सुविधाएं रहेगी। पानी के लिए ट्यूबवेल के साथ वाटर हार्वेस्टिंग भी किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए इसमे बाउंड्रीवाल भी बनाए जाएंगे। महतारी सदन में सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा।






