शासकीय रेवती रमण महाविद्यालय में मनाया गया धूम्रपान निषेध दिवस

Anti-smoking day was celebrated in Government Revati Raman College

शासकीय रेवती रमण महाविद्यालय में मनाया गया धूम्रपान निषेध दिवस

सूरजपुर। शासकीय रेवती रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर में ’’धूम्रपान निषेध दिवस’’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य’’डॉ. एच. एन. दुबे’’ के मार्गदर्शन में ’’राष्ट्रीय सेवा योजना’’ और ’’राष्ट्रीय कैडेटकोर’’ के संयुक्त तत्वावधान में ’’रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर’’ एवं ’’निबंध लेखन’’ जैसे कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुए। 

इस अवसर पर’’जिला संगठक सी.बी. मिश्र’’ (सहायक प्राध्यापक) ने धूम्रपान के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह ’’फेफड़ों के कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक ’’और’’ श्वसन संबंधी बीमारियों’’ का प्रमुख कारण है। उन्होंने बताया कि धूम्रपान छोड़ने न केवल स्वास्थ्य जोखिम कम होते हैं, बल्कि जीवन की गुणवत्ता भी सुधरती है।

कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार चक्रधारी, एनसीसी अधिकारी दीपचंद एक्का, डॉ. सुप्रिया तिवारी, दिव्यादित्य सिन्हा तथा साधना भगत ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। छात्र-छात्राओं ने ’’पोस्टर और रंगोली’’ के माध्यम से तंबाकू एवं धूम्रपान के हानिकारक प्रभावों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत कर समाज को जागरूक करने का प्रयास किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक गण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। यह आयोजन धूम्रपान के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।