सीसी सड़क निर्माण कार्य हेतु प्रशासकीय स्वीकृति
Administrative approval for CC road construction work
राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत विकास निधि अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम मासुल में कलामंच से लेकर गौठान तक सीसी सड़क निर्माण कार्य एवं ग्राम टेकेहर्रा में संदीप घर से कलामंच तक सीसी सड़क निर्माण कार्य हेतु 2-2 लाख रूपए कुल 4 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए हैं।






