जिले में अब तक 78.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
78.1 mm rainfall so far in the district. average rainfall recorded
दुर्ग । जिले में 1 जून से 24 जून तक 78.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 139.7 मिमी अहिवारा तहसील में तथा न्यूनतम 38.3 मिमी. दुर्ग तहसील में दर्ज की गई है।
इसके अलावा तहसील बोरी में 42.4 मिमी, तहसील धमधा में 56.3 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 63.8 मिमी और तहसील पाटन में 128.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 24 जून को तहसील दुर्ग में 0ण्2 मिमी, तहसील धमधा में 3.3 मिमी, तहसील पाटन में 0.0 मिमी, तहसील बोरी में 24.4 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 3.3 मिमी और तहसील अहिवारा में 59.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।






