शुभ मुहूर्त में शुरू हुई मंडी में खरीदी:किसानों का तिलक लगाकर किया स्वागत, पूजे तौल कांटे; पढ़िए कौन-सी उपज-क्या भाव बिकी

हरदा कृषि मंडी में सोमवार को शुभ मुहूर्त में उपज की खरीदी शुरू की गई। मंडी प्रशासन ने खरीदी शुरू होने के पहले फसल बेचने आए किसानों और खरीदी करने वाले अनाज व्यापारियों का तिलक लगाकर और फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया। मुहूर्त के दौरान किसानों को उनकी उपज के उच्चतम भाव मिले, जिससे किसानों में संतोष था। किसानों को मिला अच्छा भाव मंडी सचिव अशोक ठाकुर ने किसानों और व्यापारियों को तिलक लगाकर खरीदी की शुरुआत कराई। नीलामी शेड में अनाज व्यापारियों ने मुहूर्त में उपज की बढ़ चढ़कर बोली लगाई। जिससे किसानों को उनकी उपज के उच्चतम भाव मिल गए। इसके बाद व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर तौल कांटों का पूजन किया। उन्होंने बताया कि नौ दिनों बाद शुरू हुई मंडी में करीब 12 हजार बोरा की आवक हुई है। जिसमें सोयाबीन 4811 रुपए, मक्का 2311 रुपए और गेंहू 3051 रुपए प्रति क्विंटल के उच्चतम भाव से बिका है। उन्होंने बताया कि खरीदी शुरू होने के पहले दिन करीब 300 ट्रालियां उपज लेकर मंडी में आई हैं। शुभ मुहूर्त के पहले किया पंच पिपलेश्वर महादेव का पूजन मंडी अधिकारी-कर्मचारियों ने भगवान पंच पिपलेश्वर महादेव का पूजन-अर्चन परंपरा अनुसार पूजन किया। जिसके बाद आतिशबाजी की गई। जहां सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गई। वहीं बड़ों के पैर छूकर व्यापार में सफल होने के लिए आशीर्वाद लिया गया। इसके बाद मुहूर्त में खरीदी शुरू करने के बाद व्यापारियों ने अपनी अपनी फर्म पर जाकर तौल कांटे का पूजन किया गया। ये रहे मौजूद इस दौरान ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, संरक्षक सुनील अजमेरा, गिरजाशंकर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अशोक राठौर, सेंकी खनूजा, मदन सिंह राजपूत, नीलेश अजमेरा,अमित अजमेरा,विजय राठौर,पंकज अग्रवाल,दुर्गेश राठौर,सत्यम राठौर,सहित अन्य व्यापारी,मंडी कर्मचारी एवं किसान मौजूद रहे।