शाजापुर में सड़क हादसे में चार लोग घायल:अलग-अलग तीन जगहों पर हुआ एक्सीडेंट, घायलों का जिला अस्पताल में हो रहा इलाज

शाजापुर में गुरुवार सुबह बीच तीन सड़क हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, पहला मामला आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मझानिया का है। जहां दिनेश मालवीय और नागूलाल मालवीय मोटरसाइकिल से काम पर जा रहे थे। इस दौरान पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के लिए मुड़ने पर तेज गति से आ रही अज्ञात बस ने टक्कर मार दी। दोनों मोटरसाइकिल से नीचे खाई में जा गिरे। 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। वहीं टंकी चौराहे पर मोटरसाइकिल से जा रहे रोहित पाटीदार अन्य वाहन चालक को बचाने के दौरान डिवाइडर से टकरा गए। रोहित को सिर में गंभीर चोटें आई है। शाजापुर जिला अस्पताल चौकी पुलिस पर पदस्थ SI बाबूलाल डाबी ने बताया कि शाजापुर जिला अस्पताल में तीन सड़क हादसे आए हैं। जिसमें चार लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। एमएलसी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।