भोपाल में 13.6°, 1000 मीटर बाद कुछ नहीं दिखा:1.9 डिग्री लुढ़का पारा; 10 साल में सातवां सबसे कम टेम्प्रेचर

भोपाल में बुधवार-गुरुवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। एक ही रात में पारा 1.9 डिग्री लुढ़ककर 13.6 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा। 10 साल में यह सातवां सबसे कम टेम्प्रेचर है। हालांकि, ठंड बढ़ने से पारे में और भी गिरावट होगी। गुरुवार सुबह ठंड का असर ज्यादा रहा। कोलार, अयोध्या बायपास, बैरसिया समेत कई इलाकों में विजिबिलिटी 1000 मीटर तक दर्ज की गई। यानी, 1 किमी के आगे कुछ नहीं दिखाई दे रहा था। सुबह साढ़े 8 बजे तक यह स्थिति देखने को मिली। इसके बाद धूप निकलने लगी और धुंध छंट गई। सुबह 11 बजे के बाद धूप का असर बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर में भोपाल में ऐसा ही मौसम रहता है। दिन में गर्मी, रात और सुबह के समय ठंड का असर देखने को मिलता है। 10 दिन में सबसे कम पारा
मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में सीजन में पहली बार इतनी ठंड रही है। पिछले 10 दिन में बुधवार-गुरुवार की रात सबसे ठंडी रहती है। 2015 और 2019 में ज्यादा रहा था तापमान
भोपाल में पिछले 10 साल के नवंबर महीने के मौसम की बात करें तो वर्ष 2014 में 14.2 और 2019 में ही तापमान 13.8 डिग्री रहा था। बाकी के सालों में तापमान इससे कम ही रहा। इस साल भी पारे में गिरावट देखने को मिली है। नवंबर में ऐसा रहता है भोपाल का मौसम...