रेत के अवैध परिवहन मामले में दो टिपर जब्त

Two tipper trucks seized in illegal sand transportation case

रेत के अवैध परिवहन मामले में दो टिपर जब्त

रायपुर,  मई 2026

बलरामपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन ने महान नदी से अवैध रूप से रेत परिवहन करते दो टिपर वाहनों को जब्त कर बरियों चौकी के सुपुर्द कर दिया।

गौरतलब है कि बलरामपुर जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर के नेतृत्व में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम धंधापुर और परसवार कला क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान महान नदी से बिना वैध अनुमति रेत परिवहन करते दो टिपर वाहन पकड़े गए। दोनों वाहनों को जब्त कर बरियों चौकी के सुपुर्द कर दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।