प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात करीब 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे

Prime Minister Narendra Modi will address the nation tonight at around 8 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात करीब 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात करीब 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उनका यह संबोधन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और सैन्य हमलों के बीच होने वाला है। ऐसे में अटकलें और जिज्ञासाएं बढ़ गईं हैं कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में क्‍या कहने जा रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह मोदी का पहला संबोधन होगा। ऐसे में पूरे देश व दुनिया की निगाहें इस पर होंगी कि वे अपने भाषण में कौन सी खास बात बोलेंगे।

उनका संबोधन दोनों देशों के बीच जमीन, हवा और समुद्र में सभी सैन्य हमलों को रोकने के आपसी समझौते पर पहुंचने के कुछ ही दिनों बाद होगा। युद्ध विराम भारत द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में जवाबी कार्रवाई के तौर पर ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने के बाद हुआ। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ढांचों को नष्ट करने के लिए 7 मई की सुबह ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस अभियान के दौरान कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए।