हर्ष प्राइड में आबकारी विभाग का छापा: 105 लीटर विदेशी शराब जब्त
Excise department raids Harsh Pride: 105 liters of foreign liquor seized
MP से तस्करी कर लाया जा रहा था माल
रायपुर। राजधानी के हर्ष प्राइड अपार्टमेंट, दलदलसिवनी में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाई गई 105 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। इस दौरान आरोपी संजय दासवानी को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब की कीमत ₹1.59 लाख आंकी गई है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
जिला आबकारी विभाग को मिली गोपनीय सूचना के बाद आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक और कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर टीम ने संजय दासवानी के मकान पर छापा मारा। छापे के दौरान कई ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की गई, जिसे मध्यप्रदेश से अवैध रूप से रायपुर लाया गया था।
आरोपी से पूछताछ जारी, मोबाइल जब्त
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और उसके मोबाइल को जब्त कर संपर्कों की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, संजय दासवानी अवैध शराब कारोबार से लंबे समय से जुड़ा हुआ है और इस रैकेट में और भी संदिग्धों की भूमिका की जांच की जा रही है।
आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले की विवेचना जारी है।






