जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 1 अप्रैल को
District level public problem resolution camp on April 1
कोंडागांव, 25 मार्च 2026राज्य शासन के मंशानुरूप ग्रामीणजनों की मांगो और समस्याओं त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार 1 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से कोण्डागांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम चेमा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शिविर में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।






