लालघाटी अग्रवाल समाज का आंवला नवमी व दीपावली मिलन समारोह:सीहोर रोड स्थित ग्राम खजूरी में गीत-संगीत, खेलकूद और आर्केस्ट्रा का आयोजन

भोपाल लालघाटी अग्रवाल समाज द्वारा आगामी 10 नवम्बर(रविवार) को दीपावली मिलन एवं आंवला नवमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सीहोर रोड स्थित ग्राम खजूरी भोपाल में होगा, जहां समाज के सदस्य एक साथ मिलकर उत्सव का आनंद लेंगे। सचिव अनुपम अग्रवाल ने बताया कि इस महोत्सव में आर्केस्ट्रा, भजन, गीत संगीत, खेलकूद और वनभोज का आयोजन भी किया जाएगा। अध्यक्ष दर्शन गर्ग ने बताया कि आंवला नवमी के अवसर पर समाज ने इस महापर्व को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया है। इस मौके पर अग्रवाल महिला मंडल द्वारा आंवले के पेड़ की पूजा अर्चना, परिक्रमा और कथा पाठ किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन समाज के लिए विशेष महत्व रखता है। आयोजन की तैयारी में हिमांशु गुप्ता, गोपाल अग्रवाल, जोगी अग्रवाल, अशोक गोयल, श्याम अग्रवाल और डॉ. जितेंद्र अग्रवाल जैसे समाज के प्रमुख सदस्य जुटे हुए हैं। सभी ने मिलकर इस महोत्सव की सफलता के लिए अंतिम रूप में तैयारियों को पूरा किया है।