वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने यूपीएससी अभ्यर्थियों को दी शुभकामनाएं
Finance Minister Shri OP Chaudhary wishes UPSC aspirants all the best
रायपुर, 24 मई 2026
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि यूपीएससी परीक्षा केवल एक प्रतियोगी परीक्षा नहीं, बल्कि समर्पण, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की परीक्षा भी है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों ने इस दिन के लिए लंबे समय तक कठिन मेहनत और लगन से तैयारी की है और अब आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने का समय है।
उन्होंने कहा कि जीवन में आने वाली हर चुनौती व्यक्ति को अधिक सक्षम और अनुभवी बनाती है। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को स्वयं पर विश्वास रखते हुए पूरी निष्ठा और धैर्य के साथ परीक्षा देनी चाहिए।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सभी उम्मीदवारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका परिश्रम निश्चित रूप से सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा।






