अम्बिकापुर : कलेक्टर ने राइस मिलरों की बैठक में धान खरीदी, बारदाना उपलब्धता और कस्टम मिलिंग पंजीयन पर दिए निर्देश
Ambikapur: Collector issues instructions on paddy procurement, gunny bag availability and custom milling registration at a meeting of rice millers.
अम्बिकापुर दिनांक 21 नवम्बर 2025
कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राइस मिलरों की बैठक आयोजित की गई। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत प्रारंभ हुई धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देशित किया कि उपार्जन केंद्रों में बारदाना की कमी न रहे, इसकी सुनिश्चित व्यवस्था मिल संचालक तत्काल करें।
बैठक में खाद्य अधिकारी श्री बी.एस. कामटे, डीएम नान श्री जे.पी. तिर्की, डीएमओ श्री अरुण विश्वकर्मा एवं राइस मिल संचालक उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री भोसकर ने राइस मिल संचालकों को निर्देश दिए कि 24 नवंबर तक सभी उपार्जन केन्द्रों में पुराना मिलर बारदाना अनिवार्य रूप से पहुँचाया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2025-26 हेतु कस्टम मिलिंग के लिए मिल पंजीयन आवेदन 24 नवंबर तक हर हाल में कर दिए जाएँ।
उन्होंने विगत वर्ष 2024-25 के नान एवं एफसीआई में चावल जमा की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए, साथ ही वर्ष 2024-25 के शेष धान के उठाव के लिए डी.ओ. आवेदन शीघ्र करने को कहा।
बैठक में जीपीएस सिस्टम एवं गेटपास ऐप का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, ताकि उपार्जन एवं परिवहन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाया जा सके।






