मीरवाइज को पांच महीने बाद जामिया मस्जिद में नमाज पढ़ने की अनुमति दी गयी

श्रीनगर, 8 मार्च हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक को पांच महीने बाद शुक्रवार को यहां जामिया मस्जिद में नमाज पढ़ने की अनुमति दे दी गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया, मीरवाइज को आज दोपहर को यहां शहर के निगीन इलाके में उनके आवास से बाहर निकलने की अनुमति दी गयी। अधिकारियों ने बताया कि अपने आवास से निकलने के बाद मीरवाइज शहर के नौहट्टा इलाके में स्थित जामिया मस्जिद पहुंचे और वहां शुक्रवार की नमाज अदा की। मीरवाइज को अगस्त 2019 को घर में नजरबंद किया गया था जब केंद्र ने अनुच्छेद 370 निरस्त कर दिया था। उन्हें चार साल बाद पिछले साल सितंबर में रिहा किया गया और कुछ हफ्तों के लिए जामिया मस्जिद में नमाज पढ़ने की अनुमति दी गयी। लेकिन उन्हें गाजा पट्टी में इजराइल की कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर फिर से हिरासत में ले लिया गया था। मीरवाइज ने घर में नजरबंद किए जाने के खिलाफ जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय का रुख किया था।(भाषा)