नए शिखर से फिसला शेयर बाजार, ऑल टाइम हाई से लुढ़के सेंसेक्स-निफ्टी

नई दिल्ली  रिकॉर्डतोड़ शुरुआत के बाद शेयर बाजार एक बार फिर लड़खड़ा गया है। सेंसेक्स...

नए शिखर से फिसला शेयर बाजार, ऑल टाइम हाई से लुढ़के सेंसेक्स-निफ्टी

नई दिल्ली
 रिकॉर्डतोड़ शुरुआत के बाद शेयर बाजार एक बार फिर लड़खड़ा गया है। सेंसेक्स 67771.05 के सर्वोच्च शिखर से फिसल कर 17 अंकों की कमजोरी के साथ 67449 पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, निफ्टी 20167 से फिसल कर 14 अंकों की बढ़त के साथ 20084 के स्तर पर कारेाबार कर रहा है। सेंसेक्स को आज कमजोर करने वाले शेयरों में आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, टाइटन, टीसीएस जैसे स्टॉक्स हैं।

शेयर बाजार ने एक बार फिर नया इतिहास रचा है। सेंसेक्स और निफ्टी ने अपना पुराना ऑल टाइम हाई को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार हरे निशान के साथ 67627 के स्तर पर खुला। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 20127 के स्तर से आज के दिन के कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स अब तक (9:23 बजे) के ऑल टाइम हाई 67706 को छू चुका है।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 260 अंकों के फायदे साथ 67727  के स्तर पर कारोबार कर रहा था और इससे पहले 67737.28 के सर्वोच्च शिखर को छू चुका था।  दूसरी ओर निफ्टी 85 अंकों की तेजी के साथ 20155 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था और इससे पहले 20158.55 के सर्वोच्च शिखर पर था। निफ्टी टॉप गेनर में हिन्डाल्को, टाटा स्टील, यूपीएल, टेक महिंद्रा और विप्रो के शेयर थे तो टॉप लूजर में बि्रटानिया, भारती एयरटेल, सन फार्मा और कोल इंडिया।

सेंसेक्स की उपलब्धियां
20 जुलाई 2023: इस दिन सेंसेक्स 67619.17 के स्तर पर पहुंच कर ऑल टाइम हाई बनाया था।
19 जुलाई 2023: सेंसेक्स 302.30 अंक की तेजी के साथ नए रिकॉर्ड स्तर 67,097.44 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 376.24 अंक की तेजी के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 67,171.38 अंक पर भी पहुंचा।
14 जुलाई 2023: सेंसेक्स अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर 66,060.90 पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 66,159.79 के अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर तक चला गया था।
13 जुलाई 2023: सेंसेक्स रिाकॅर्ड 65,558.89 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 670.31 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 66,064.21 अंक पर चला गया था।
7 जुलाई 2023: सेंसेक्स 65898.98 के नए शिखर पर पहुंचा।
छह जुलाई, 2023: सेंसेक्स 65,785.64 अंक के नये शिखर पर बंद। कारोबार के दौरान 65,832.98 अंक के रिकॉर्ड स्तर तक गया।
4 जुलाई, 2023: सेंसेक्स अबतक के उच्चतम स्तर 65,479.05 अंक पर बंद। कारोबार के दौरान रिकॉर्ड 65,672.97 अंक तक गया।
3 जुलाई, 2023: सेंसेक्स पहली बार 65,000 अंक के पार पहुंचा।