डोर-टू-डोर न्याय योजना की जानकारी दे रहे कांग्रेसी

छत्तीसगढ़ संवाददाता दल्ली राजहरा, 16 अप्रैल।युवा कांग्रेस द्वारा नगर दल्ली राजहरा में नगर अध्यक्ष परितोष हंसपाल की टीम द्वारा डोर टू डोर न्याय योजना की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस के सक्रिय सदस्य बालोद जिला महासचिव जसविंदर सिंह गिल द्वारा द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में वार्डवासियों को कांग्रेस सरकार द्वारा जारी न्याय पत्र के 5 न्याय की जानकारी दी, जिनमें श्रमिक न्याय , नारी न्याय , युवा न्याय , हिस्सेदारी न्याय और किसान न्याय की जानकारी देते हुए कांग्रेस के कांकेर प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को प्रचंड मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया। वार्ड क्रमांक 14 में पार्षद चंद्र प्रकाश सिंह के सहयोग से जसविंदर सिंह गिल द्वारा न्याय पत्र वितरण किया और उपस्थित समस्त वार्ड के युवाओं को युवा न्याय के अंतर्गत 30 लाख रिक्त सरकारी नौकरियां जारी करने की जानकारी के साथ ही कांकेर लोकसभा क्षेत्र हेतु अस्पतालों का जीर्णोद्धार कर मल्टीफैसिलिटी बनाने एवम केंद्रीय विद्यालय स्थापना जैसे संकल्पों की जानकारी दी । श्री गिल ने मतदाताओं से अपील करते हुए बताया कि भाजपा के शासनकाल में जनता पूर्ण रूप से त्रस्त हो चुकी है,महँगाई की मार झेल रही है , ऐसे में ज़रूरी है कि इस बार परिवर्तन आये और राहुल गांधी ही देश के प्रधान पद पर विराजमान हों , जिसके लिए ज़रूरी है बीरेश ठाकुर के पक्ष में बढ़ चढ़ कर मतदान करना और प्रचंड मतों से विजयी बनाना है।