कांग्रेस डूबता हुआ जहाज - विष्णु देव

छत्तीसगढ़ संवाददाता जशपुरनगर, 7 अप्रैल। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि 80 के दशक में कांग्रेस के नेता, संसद में भाजपा के कम सांसद होने पर तंज कसा करते थे। अब वही कांग्रेस 40 में सिमट कर रह गई है। आसन्न लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को कहां और किस हाल में बैठाएगी,यह हम सब देखेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत द्वारा दिये गए बयान पर आक्रामक तेवर दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के विकास और भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए दिन में 18 घंटे से अधिक काम कर रहे हैं। ऐसे समर्पित व्यक्ति के प्रति कांग्रेसी,आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। देश और प्रदेश के मतदाता, कांग्रेस को इसका जवाब अवश्य देंगे। कुनकुरी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी में भारी बिखराव है। कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है, उनके नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोडक़र भाजपा में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत नहीं है। उन्होंने राजनांदगांव के कांग्रेस नेता सुरेंद्र दाऊ वैष्णव का जिक्र करते हुए कहा- कैसे एक भरी सभा में भूपेश बघेल की उपस्थिति में सुरेंद्र दाऊ ने कहा कि भूपेश जी मैं तीन बार जिला पंचायत सदस्य रहा, लेकिन आपने एक बार भी मिलने का समय नहीं दिया, कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत नहीं है, लेकिन हमारी पार्टी, भाजपा में कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि रायगढ़ लोकसभा से हमने राधेश्याम राठिया को अपना प्रत्याशी बनाया है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रत्याशी हैं, इसलिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाई राधेश्याम राठिया को आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से जीतना है, आप सभी का विधायक होने के नाते में यह आग्रह करने आया हूं। कार्यक्रम को रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की संयोजक विधायक गोमती साय ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की 10 साल और प्रदेश सरकार के 4 माह के कार्यकाल के बूते भारतीय जनता पार्टी, मतदाताओं के बीच पहुंची है। कार्यकर्ताओं को जोश बता रहा है कि हम जशपुर जिले में एक नया इतिहास रचने वाले हैं। लोकसभा सह संयोजक एवं पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है,वह करके दिखाती है। इसलिए हम घोषणा पत्र नहीं, गारंटी कार्ड जारी करते हैं। प्रदेश सरकार ने 4 माह के छोटे से कार्यकाल में विधानसभा चुनाव के दौरान दिये गए मोदी की गांरटी में 60 प्रतिशत से अधिक वायदों को पूरा कर दिखाया है। बिलासपुर संभाग क्लस्टर सह प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा रायगढ़ लोकसभा सीट से आदिवासियों की अनदेखी की, हमेशा महलों में रहने वाले लोगों को लोकसभा लड़ाया और आज तक कभी भी जशपुर जिले से प्रत्याशी नहीं दिया, क्या कांग्रेस को आज तक जशपुर जिले में कोई भी आदिवासी नहीं मिला, जिसे चुनाव लड़ा सके, जबकि भाजपा ने हमेशा इस लोकसभा से आदिवासियों को ही चुनाव लड़ाया। हमारा कर्तव्य है कि हम हमारे जिले से आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों को मजबूत करते हुए लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को भारी मतों से विजयी बनाएं। कार्यक्रम को लोकसभा प्रभारी प्रबोध मिंज, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, भाजयुमो अध्यक्ष शौर्यप्रताप सिंह जूदेव, डीडीसी ममता कश्यप ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने किया। उक्त बातें जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि कुनकुरी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ में बिलासपुर संभाग क्लस्टर के सह प्रभारी कृष्ण कुमार राय, रायगढ़ लोकसभा प्रभारी प्रबोध मिंज, लोकसभा संयोजक गोमती साय, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, श्रीमती कौशल्या साय, लोकसभा सह संयोजक एवं पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया, पूर्व विधायक भरत साय, जिला प्रभारी रामकिशुन सिंह, जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता, जिला महामंत्री भरत सिंह, विधानसभा प्रभारी राजकुमार अग्रवाल, उपेन्द्र यादव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, विजय आदित्य सिंह जूदेव, कैलाश गुप्ता, सुनिल अग्रवाल,रजनी प्रधान, ममता कश्यप, अनिता सिंह, उमा देवी, सुनीति भोई, श्रीनायक मिश्रा, संतोष सहाय, कपिल सिंह, कपिल देव साय, ओमप्रकाश साय, सत्येन्द्र सिंह, शिवकुमार बंग, विष्णु गुप्ता, राजू गुप्ता, अमन शर्मा, राजकुमार गुप्ता, दिनेश गुप्ता, गोपाल कश्यप, सहित कुनकुरी विधानसभा के हजारो की संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।